नई दिल्ली, 21 नवंबर (khabarwala24)। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने एसआईआर पर कहा है कि बिहार चुनाव के नतीजों ने बता दिया है कि जनता एसआईआर के पक्ष में है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के आरोपों पर भी करारा जवाब दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने khabarwala24 से बातचीत में कहा, “विपक्ष के लोग 2019 और 2024 के आम चुनाव में संविधान को खतरे में बता रहे थे। अभी एसआईआर के विषय को लेकर दुष्प्रचार किया गया।”
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को शानदार जनादेश मिला है। इससे विपक्ष को सबक लेना चाहिए कि अब एसआईआर को लेकर मतदाताओं और देश की जनता ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है।
अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा, “मुसलमान वोटों के ध्रुवीकरण और तुष्टिकरण के लिए काम हो रहा है। इस बार विपक्ष ने ईवीएम को दोष नहीं दिया, लेकिन एसआईआर और चुनाव आयोग को निशाना बनाया।”
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग में कोई एक व्यक्ति नहीं होता है। वह एक संस्था है और उसके अपने अधिकार हैं, लेकिन वह भी अपने संवैधानिक अधिकारों से ऊपर नहीं जा सकता है। चुनाव आयोग संविधान के तहत मिले अधिकारों का पालन करता है। हालांकि, जब वह सख्ती से नियमों का पालन करता है तो इससे कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है।
उन्होंने आगे कहा, “यह लोग (विपक्ष) विदेशी घुसपैठियों को भारत का मतदाता बनाना और उन्हें नागरिकता दिलाना चाहते हैं। लेकिन इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा होगा और सामाजिक सद्भाव बिगड़ेगा, चुनाव भी स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होंगे।”
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जो भारतीय नहीं हैं और भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे लोग घुसपैठिए हैं, लेकिन उनको विपक्ष समर्थन दे रहा है।
वहीं, भाजपा नेता और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने एसआईआर का विरोध करने वालीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी अराजकता का नाम है। वे कभी भी संवैधानिक चीजों को सही नहीं मानती हैं। अराजकतावादी सोच के कारण ही ममता बनर्जी आज पश्चिम बंगाल को हाशिए पर ले गई हैं। लेकिन निश्चित रूप से इस बार के चुनाव में ममता बनर्जी की जमीन खिसक जाएगी।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


