गढ़वा में लम्पी वायरस का कहर, आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत, कई संक्रमित

गढ़वा, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। झारखंड के गढ़वा जिले में इन दिनों लम्पी वायरस ने पशुपालकों की नींद उड़ा दी है। कांडी, केतार और भवनाथपुर प्रखंडों में मवेशियों के बीच यह वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक जिले में आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य संक्रमित हैं […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गढ़वा, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। झारखंड के गढ़वा जिले में इन दिनों लम्पी वायरस ने पशुपालकों की नींद उड़ा दी है। कांडी, केतार और भवनाथपुर प्रखंडों में मवेशियों के बीच यह वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक जिले में आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य संक्रमित हैं और गंभीर स्थिति में हैं।

कांडी प्रखंड में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है। यहां के पशुपालक अपने स्तर पर घरेलू नुस्खों से इलाज की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है।

- Advertisement -

पशुपालक सत्यम कुमार मेहता ने बताया कि करीब एक महीने से हमारे इलाके में लम्पी वायरस फैल रहा है। मवेशियों में बुखार, शरीर पर गांठें और सूजन जैसी समस्याएं हो रही हैं। कई पशु मर चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अगर यही हाल रहा तो हमारी रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी।

इस बढ़ते संक्रमण पर जिला प्रशासन भी अब सक्रिय हो गया है। गढ़वा के डीसी दिनेश यादव ने बताया कि जिले के कई प्रखंडों में लम्पी वायरस के मामले सामने आए हैं। इस पर नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें। बीमार पशुओं की जांच करें और आवश्यक वैक्सीन एवं दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

लम्पी वायरस एक संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से गाय और भैंसों को प्रभावित करता है। यह वायरस खून चूसने वाले कीड़ों, मच्छरों और मक्खियों के जरिए फैलता है। संक्रमित पशुओं में बुखार, त्वचा पर गांठें, दूध उत्पादन में कमी और कमजोरी जैसे लक्षण देखे जाते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह रोग जानलेवा साबित हो सकता है।

- Advertisement -

वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पशुओं को साफ-सुथरे स्थान पर रखना चाहिए और संक्रमित पशुओं को स्वस्थ मवेशियों से अलग करना चाहिए। पशु चिकित्सकों की सलाह से टीकाकरण और संतुलित आहार भी पशुओं को इस समस्या से राहत दिला सकता है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News