लखनऊ, 28 सितंबर (khabarwala24)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को अभिनेता-राजनेता विजय की रैली में मची भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये घटना राजनीतिक आयोजनों में सुरक्षा की कमी को उजागर करती है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने khabarwala24 से बातचीत में करूर भगदड़ पर कहा, “यह एक दुखद खबर है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करता हूं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एसओपी भी बनाई जानी चाहिए, जिससे रैलियों में किसी तरह की भगदड़ न हो।”
यूएनजीए में एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को ‘वैश्विक आतंकवाद का केंद्र’ बताया। उनके इस बयान पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “एक तरफ विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मैच सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्हें व्यापार करना है। इस सरकार का दोहरा रवैया जनता के समझ में नहीं आ रहा है। हमारी माता-बहनों का सिंदूर सूखा नहीं है और उसके बावजूद क्रिकेट का मैच खेला जा रहा है। मैं सरकार से पूछता हूं कि जब पाकिस्तान एक आतंकी मुल्क है तो उसके साथ क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है।”
कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू होने के बयान का उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने कहा, “नीतीश सरकार जाने वाली है और मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। उनके राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और 17 दिन में करीब 12 पुल गिर गए। हालात यह हैं कि 9 करोड़ लीटर शराब पी गए हैं और एक हजार करोड़ के बांध को चूहों ने कुतर दिया है। मुझे लगता है कि नीतीश कुमार की सरकार ने चूहों की सेना रख ली है।”
Previous article‘मन की बात’ : पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर नमन किया
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


