पटना, 9 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीएम के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने दावा किया है कि महागठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।
राजधानी पटना में khabarwala24 से बातचीत में अजय कुमार ने सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं। महागठबंधन यानी इंडिया ब्लॉक पूरी तरह तैयार है और हमारा मानना है कि नतीजे बहुत अच्छे आएंगे। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सबकुछ ठीक है।
उन्होंने कहा कि सभी दलों को जितनी संभावना है, उसके हिसाब से सीटें मिलनी चाहिए। जितनी सीटें जीत सकें, वही सम्मानजनक होगी। पिछली बार जितनी सीटों पर हमने चुनाव लड़ा था, उसी आधार पर इस चुनाव में भी सीट रहने वाली है।
पूर्णिया लोकसभा सीट सांसद पप्पू यादव के राजद को लेकर 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर सीपीएम के वरिष्ठ नेता ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव एक वरिष्ठ नेता हैं और केवल वही जानते हैं कि वे क्या कहते हैं और क्या नहीं। कभी-कभी वे दावा करते हैं कि वे हर दिन एक करोड़ रुपये बांटते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि वे इसे कहां से लाते हैं, तो वे कुछ नहीं कहते हैं।
वीआईपी के नेता मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम बनने के बयान पर उन्होंने कहा कि सभी दल के कार्यकर्ता चाहते हैं कि उनके नेता डिप्टी सीएम बनें। इस पर आखिरी फैसला तो महागठबंधन में शामिल वरिष्ठ नेताओं को लेना है।
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर उन्होंने कहा कि एनडीए में क्या चल रहा है, मुझे इससे क्या लेना देना है। एक चीज साफ है कि एनडीए में एक-दूसरे पर दबाव की राजनीति हो रही है। जिसके पास एक सीट है, वह उम्मीद से ज्यादा सीटों की मांग कर रहा है। दूसरी ओर, जो चुनाव नहीं जीतता है, उसे राज्यसभा भेज दिया जाता है। बिहार की जनता सबकुछ देख रही है। विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिलेगा।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और दो चरण में मतदान कराए जाएंगे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


