लखनऊ, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने दावा किया है कि बिहार में 14 नवंबर को बिहार से अचेत अवस्था में बड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार जाएगी और सचेत इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
khabarwala24 से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि 6 अक्टूबर को बिहार चुनाव की डेट घोषित हो गईं और चुनाव आयोग ने हमारे किसी भी सवाल का जवाब दिए बगैर तारीख घोषित कर दी।
सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि जब 16 लाख नए आवेदन आए थे तो 21 लाख नए वोटर कैसे जुड़ गए हैं। चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि जो मृत हैं वे वोटर लिस्ट में जीवित क्यों हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि तारीखों का ऐलान हो चुका है तो मैं बस इतना कहूंगा कि 14 तारीख को बदलाव की बयार आएगी। चुनाव में अचेत नीतीश कुमार की सरकार जाएगी और सचेत इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी।
khabarwala24-मैटराइज सर्वे पर उन्होंने कहा कि हम किसी सर्वे को नहीं मानते हैं। हम जनता को मानते हैं और बिहार में 14 नवंबर को इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने वाली है।
राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के पोस्ट पर उन्होंने कहा कि वे वन लाइनर कहने में माहिर हैं। बिहार में वोट चोरी के मुद्दे के बाद अब उनका वन लाइनर गांव-गांव में गूंजने वाला है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
उत्तराखंड सरकार की ओर से मदरसा बोर्ड को लेकर सरकार के फैसले पर कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले में कानून क्या कहता है, मदरसा बोर्ड की प्रबंधन समिति क्या कहती है, इसे देखना होगा। अगर इसके खिलाफ लोग कानून का दरवाजा खटखटाएंगे तो निश्चित रूप से कानून उनकी पूरी मदद करेगा।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि देश में एक संविधान है, देश में एक कानून है और देश कानून से चलता है, भारतीय जनता पार्टी की मंशा से नहीं। हमें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इसका संज्ञान लेंगे।
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ता है कि यूपी में एक दलित युवक की हत्या हो जाती है, लेकिन उस ओर ध्यान नहीं जाता है।
चीफ जस्टिस पर हमले की कोशिश पर उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष ने एक स्वर में इस घटना की निंदा की है। जब हमने निंदा की तो इसके बाद पीएम मोदी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई।
झारखंड में तीन कफ सिरप पर लगे बैन पर उन्होंने कहा कि जितनी भी कार्रवाई है, यह केंद्रीय स्तर पर होनी चाहिए। सरकार को बताना होगा, कंपनी मालिकों से कौन सा बॉन्ड लिया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


