भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया का दावा, एक साल बाद दिल्ली से प्रदूषण होगा खत्म

नई दिल्‍ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में प्रदूषण को लेकर विपक्ष दिल्ली सरकार को घेर रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। उन्‍होंने दावा कि एक साल बाद दिल्‍ली से प्रदूषण खत्‍म हो जाएगा।चंदोलिया ने मीडिया से बातचीत में आम आदमी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्‍ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में प्रदूषण को लेकर विपक्ष दिल्ली सरकार को घेर रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। उन्‍होंने दावा कि एक साल बाद दिल्‍ली से प्रदूषण खत्‍म हो जाएगा।

चंदोलिया ने मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि अपने 11 साल के शासनकाल में पार्टी ने इस विषय पर क्या किया?

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी टूटी हुई सड़कें, ओवरफ्लो नाले और निचले स्‍तर की अर्थव्‍यवस्‍था छोड़कर गई थी। आम आदमी पार्टी जो काम 11 साल में नहीं कर पाई, वो रेखा गुप्ता सरकार से 6-7 महीने में करने की उम्मीद करती है। रेखा गुप्ता सरकार इस विषय पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि एक साल बाद दिल्ली से प्रदूषण खत्म हो जाएगा।

एसआईआर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भी चंदोलिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बिहार में भी बार-बार यही कह रहे थे। उनका क्या हश्र हुआ?

योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि अखिलेश यादव और लालू यादव को लोग सुनना नहीं चाहते। बिहार में राहुल गांधी ने भी अपने 15 दिन खराब किए। राहुल गांधी बिहार में वोट मांगने गए थे। लोग उन्हें सुनने नहीं आ रहे थे, इसलिए वो पानी में भी कूदे और मछलियां पकड़ने लगे, लेकिन पानी में कूदने से वोट नहीं मिलते।

- Advertisement -

उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर लागू होने से ममता बनर्जी परेशान हैं। बंगाल में लाखों की संख्‍या में घुसपैठियों को बसाया गया है। एसआईआर केवल बंगाल और बिहार में नहीं, पूरे देश में लागू होने जा रहा है। 12 राज्‍यों में इस पर काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्‍था है और पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। आयोग उन्‍हीं लोगों को मतदाता सूची में रखेगा जो भारत के नागरिक हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News