भाजपा नेशनल हेराल्ड मामले को हवा देकर कांग्रेस को परेशान करने की कर रही कोशिश : हुसैन दलवई

मुंबई, 1 दिसंबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने नेशनल हेराल्‍ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नया मामला दर्ज किए जाने पर कहा कि गांधी परिवार को परेशान करने के मकसद से इस मामले का इस्तेमाल किया जा रहा है। गांधी परिवार का इस देश में सम्मान है।उन्होंने सोमवार को khabarwala24 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 1 दिसंबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने नेशनल हेराल्‍ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नया मामला दर्ज किए जाने पर कहा कि गांधी परिवार को परेशान करने के मकसद से इस मामले का इस्तेमाल किया जा रहा है। गांधी परिवार का इस देश में सम्मान है।

उन्होंने सोमवार को khabarwala24 से बातचीत में कहा कि इस देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग हैं जो गांधी परिवार का सम्मान करते हैं, जिसे देखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के लोग डरते हैं, जबकि गांधी परिवार से इस देश के लोग डरते नहीं हैं, बल्कि उनका सम्मान करते हैं। गांधी परिवार ने इस देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने हमेशा से ही इस देश को एक परिवार के रूप में देखा है। उनके परिवार ने कभी भी इस देश के हितों पर किसी भी प्रकार की चोट नहीं आने दी। इसी वजह से कांग्रेस और गांधी परिवार की ख्याति लोगों के बीच में फैलती गई। इसी के चलते अब भाजपा नेशनल हेराल्ड मामले को हवा देकर कांग्रेस को परेशान करने की कोशिश करती है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी परेशान होने वाली नहीं है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा नेशनल हेराल्ड जैसे कितने भी मामले कांग्रेस के खिलाफ क्यों ना चला ले, इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस ने हमेशा से ही देश के हितों को तवज्जो दी है। देश के लोग जानते हैं कि कांग्रेस और गांधी परिवार कैसा है।

उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन कांग्रेस किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं है। भाजपा के लोगों को यही नहीं पता है कि जो पार्टी अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी, वह पार्टी भाजपा के आगे कैसे झुक जाएगी।

- Advertisement -

कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र परिषद के चुनाव के संबंध में दावा किया कि भाजपा राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए लोगों के बीच में पैसों का वितरण कर रही है, ताकि राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में कर सके। लेकिन, इसके बाद भी महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों के लिए पक्ष में माहौल होगा। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें पूरा विश्वास है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News