नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए दावा किया कि बिहार में फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने khabarwala24 से खास बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इसलिए यह निश्चित है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी और चुनाव के बाद बिहार में विकास कार्य और भी तेजी से जारी रहेंगे।”
आज ही के दिन, वर्ष 2001 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “यह 25 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि एक व्यक्ति जिसने कुछ संकल्प लिए और एक तपस्वी की तरह पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया। चाहे उनकी भूमिका गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में रही हो या भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने इतिहास रचा है। आज भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।”
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का विचार देश को सशक्त बना रहा है। “आज हमारी अर्थव्यवस्था, हमारा व्यापार और हमारा सामाजिक सुरक्षा तंत्र पूरी तरह चाक-चौबंद है।”
उत्तराखंड के राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है, जिससे सभी मदरसों के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होना अनिवार्य हो गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खंडेलवाल ने कहा, “यह कदम बहुत पहले उठाया जाना चाहिए था। शिक्षा में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। सबको समान अवसर मिलना चाहिए, यही संवैधानिक अधिकार है। इस साहसिक कदम के लिए मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दीपावली पर ग्रीन पटाखों को लेकर दिए गए बयान पर खंडेलवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मैं बधाई देता हूं कि उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार दीपावली पर ग्रीन पटाखे जलाए जाएंगे और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार अपनी बात रखेगी। सुप्रीम कोर्ट की पर्यावरण संबंधी चिंताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। वास्तव में पटाखों के बिना दीपावली का त्योहार अधूरा लगता है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार है, इसलिए दिल्लीवासी दिल खोलकर दिवाली मनाएंगे।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


