CLOSE

संजय झा ने किया एनडीए की बड़ी जीत का दावा, ‘बिहार में मतदान को लेकर उत्साह’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पटना, 11 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को वोटिंग जोश और उत्साह के साथ जारी है। मतदाताओं की लंबी कतारें और चेहरों पर उम्मीद की चमक साफ बता रही है कि बिहार में इस बार जनता बदलाव नहीं, बल्कि विकास और स्थिरता के लिए वोट कर रही है।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने khabarwala24 से कहा कि इस बार मतदान का प्रतिशत पहले चरण से भी ज्यादा रहने की संभावना है। लोगों के उत्साह और झुकाव को देखकर साफ है कि जनता शांति, सुशासन और विकास के लिए वोट कर रही है। जनता को भरोसा है कि डबल इंजन की सरकार ही बिहार को आगे ले जा सकती है।

संजय झा ने कहा कि बिहार में लोग अब जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांवों से लेकर शहरों तक हर तबके के लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।

- Advertisement -

इसी बीच, सोमवार को दिल्ली में हुई ब्लास्ट पर भी संजय झा ने अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद है। अगर यह आतंकी वारदात है, तो दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देश में शांति चाहिए। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या दहशत फैलाने की कोशिश देश की एकता और भाईचारे पर हमला है और ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, मोतिहारी में भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने मतदान के बाद khabarwala24 से बातचीत में कहा कि इस बार बिहार की जनता पूरी तरह एनडीए के साथ खड़ी है। एनडीए के पक्ष में विकास के लिए वोटिंग हो रही है। समाज के हर वर्ग के लोग एनडीए को वोट दे रहे हैं। लोगों को पता है कि सिर्फ एनडीए ही बिहार को आगे ले जा सकता है।

- Advertisement -

प्रमोद कुमार ने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए 225 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व विकास हुआ है, चाहे वह सड़क हो, बिजली, शिक्षा या महिलाओं की सुरक्षा का सवाल हो।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-