मुंबई, 8 दिसंबर (khabarwala24)। शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावों को दोहराते हुए कहा है कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एनडीए की जीत होगी। इस दौरान, शाइना एनसी ने विपक्ष पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अफवाहें फैलाने के आरोप लगाए।
शाइना एनसी ने सोमवार को khabarwala24 से बातचीत में कहा, “गृहमंत्री अमित शाह ने बिल्कुल स्पष्ट कहा है कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एनडीए की जीत होगी। यह कोई अति आत्मविश्वास नहीं है। गृहमंत्री ने यह कर दिखाया है और बिहार में दो तिहाई मतदाताओं ने एनडीए को स्वीकार किया है। उसी तरह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की जनता एनडीए को स्वीकार करेगी।”
विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाइना एनसी ने कहा, “विपक्ष सिर्फ झूठ फैलाने का काम करता है। विपक्ष अफवाहें फैलाते हैं कि 84 लाख मतदाताओं को हटाया जाएगा। 54 लाख मतदाताओं का फॉर्म कहां है? अफवाहें फैलाना और झूठे नैरेटिव गढ़ना यही विपक्ष का काम रह गया है।”
‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा को लेकर शिवसेना ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को 150 साल हो गए हैं। जब संसद में इस पर चर्चा हो रही है, राहुल गांधी गायब हैं। बताइए, उनकी प्राथमिकताएं कहां हैं? रामलीला मैदान में रहना या ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा करना?”
शाइना एनसी ने कहा, “‘वंदे मातरम’ हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। जब हम ‘भारत की अनेकता में एकता’ की बात करते हैं, तब याद रखना चाहिए कि 1950 में जब यह राष्ट्रगीत बना, तब बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और रवींद्रनाथ टैगोर के सुंदर संगीत ने इसे स्थापित किया।”
इसी बीच, शिवसेना प्रवक्ता ने गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के कारण हुई 25 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अरपोरा में जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। नाइट क्लब के मालिकों को कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ दंड भी मिलना चाहिए।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


