पुणे, 7 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी की नेता और राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। सीएम ममता बनर्जी का सिंहासन डोल रहा है।
उन्होंने पुणे में khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि जनता ने सीएम ममता बनर्जी का शासन देखा है, जहां सिर्फ एक समुदाय को खुश करने के लिए हिन्दुओं का अपमान किया गया। हिन्दू अब जाग चुका है और एक-एक अपमान का बदला लेगा। बिहार में जिस तरह से मतदाताओं ने एनडीए के पक्ष में वोट कर भारी बहुमत से सरकार बनाई, उसी तरह की स्थिति पश्चिम बंगाल में भी दोहराई जाएगी। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।
टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर ने बहुत ही घिनौना काम किया है। बाबर, जिसने भारतीयों के धार्मिक स्थलों पर हमला किया और मूर्तियों को तोड़ा—क्या वे ऐसे बाबर को बंगाल में वापस लाना चाहते हैं?
उन्होंने कहा कि ऐसी बाबरी मस्जिद को कारसेवकों ने 6 दिसंबर को तोड़ा था, लेकिन टीएमसी ऐसे शासक को बंगाल में लाना चाहती है जिसने हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा।
उन्होंने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव दूर नहीं है। बिहार में एनडीए की बंपर जीत हुई। अब बंगाल में ममता का सिंहासन हिल रहा है। बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी।
पीएम मोदी की ओर से पुतिन को गीता भेंट देने पर मुस्लिम नेताओं के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि हम भारतीय जिस सनातन हिंदू धर्म को मानते हैं, श्रीमद्भगवद्गीता एक अद्भुत ग्रंथ है, जो न सिर्फ हिंदुओं को बल्कि पूरी इंसानियत को रास्ता दिखाता है। जब भी हमारी मन की स्थिति अर्जुन जैसी हो जाती है, भगवान श्रीकृष्ण अलग-अलग तरीकों से हमारे मन को स्थिर रखने के लिए हमारा मार्गदर्शन करते हैं। श्रीमद्भगवद्गीता हमारे लिए मार्गदर्शक है। पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वह श्रीमद्भगवद्गीता देते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। रूसी भाषा में अनुवाद श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति पुतिन को दी गई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


