पटना, 27 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समीक्षा बैठक कर हार के कारणों को ढूंढने में जुटा है। चार दिसंबर तक प्रतिदिन होने वाली इस बैठक में प्रमंडलवार नेताओं को बुलाया जा रहा है और हार की समीक्षा की जा रही है।
राजद कार्यालय में गुरुवार को सारण प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ बैठक की गई और उनसे रिपोर्ट ली गई। इस बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे वरिष्ठ लोग शामिल हो रहे हैं।
बुधवार को पहले दिन मगध प्रमंडल के नेताओं को बुलाया गया था। इस बैठक में वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों से चर्चा कर पूरी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
इधर, राजद के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों में हार के अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में जहां भितरघात को मुख्य कारण माना गया है, वहीं कुछ इलाकों में सहयोगी दलों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना और उस पार्टी का वोट ट्रांसफर नहीं होना भी कारण बताया जा रहा है।
बताया गया कि भितरघात करने वाले नेताओं तथा चुनाव से दूरी रखने वाले नेताओं की सूची भी तैयार की जा रही है। ऐसे नेताओं पर पार्टी कार्रवाई भी कर सकती है।
इस बीच, राजद के नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को बिहार से बाहर चले गए। उनसे पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की, लेकिन वह एक शब्द भी नहीं बोले। चुनाव में मिली हार के बाद से वह अब तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि वह निजी कारणों से दिल्ली गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के उम्मीदवार थे और उनकी पार्टी राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 25 पर ही जीत मिल पाई। कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी दलों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


