CLOSE

अयोध्या के संतों ने कोठारी बंधुओं और कारसेवकों को किया याद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

अयोध्या, 6 दिसंबर (khabarwala24)। रामनगरी अयोध्या में 6 दिसंबर के दिन को साधु-संत, कोठारी बंधुओं और कारसेवकों के बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं। विवादित ढांचा गिराने वाले कोठारी बंधुओं और कारसेवकों के लिए शनिवार को ‘ॐ शांति’ का पाठ रखा गया।

संत विष्णु दास जी महाराज ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि 6 दिसंबर को हम कोठारी बंधुओं और राम भक्तों के बलिदान को याद करते हैं, जो विवादित ढांचा गिराने में शामिल थे। उन कोठारी बंधुओं और कारसेवकों के लिए हम ‘ॐ शांति’ का पाठ कर रहे हैं।

विष्णु दास जी महाराज ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है। 6 दिसंबर के दिन को याद करके हम भावुक भी हो जाते हैं। आज के दिन बड़ी संख्या में लोग अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में स्नान के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान जी से आज्ञा लेने के बाद रामलला के दर्शन कर रहे हैं।”

- Advertisement -

उन्होंने यह भी बताया कि अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

स्वामी हरेकृष्ण महाराज ने कहा कि 6 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे कोठारी बंधुओं और कारसेवकों के बलिदान दिवस के रूप में गहरी भावनाओं के साथ याद किया जाता है। उनका मानना ​​है कि आज उनकी आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि मिल रही होगी।

उन्होंने कहा, “कोठारी बंधुओं और कारसेवकों ने राम मंदिर के लिए अपना बलिदान दिया, तब जाकर आज यह दिन देखने को मिला है। आज अयोध्या धाम साक्षात परमात्मा के घर जैसा है।”

- Advertisement -

स्वामी हरेकृष्ण महाराज ने यह भी कहा कि पहले अयोध्या में परिस्थितियां विकट थीं। न ठहरने की व्यवस्था थी और न चलने के लिए रास्ते। आज अयोध्या की दशा बदल चुकी है।

6 दिसंबर 1992 को रामभक्तों ने विवादित ढांचे को ध्वस्त कर दिया था। देश की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-