असम में बहुविवाह रोक के फैसले पर सुरेंद्र राजपूत बोले, चुनाव आते ही सीएम को कई चीजें आती हैं याद

लखनऊ, 28 नवंबर (khabarwala24)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित होने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आता है, वैसे-वैसे असम के मुख्यमंत्री को काफी कुछ याद आता है।सुरेंद्र राजपूत ने khabarwala24 से कहा, “जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, हेमंत बिस्वा शर्मा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 28 नवंबर (khabarwala24)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित होने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आता है, वैसे-वैसे असम के मुख्यमंत्री को काफी कुछ याद आता है।

सुरेंद्र राजपूत ने khabarwala24 से कहा, “जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, हेमंत बिस्वा शर्मा अपना दिमागी संतुलन खो रहे हैं। उन्हें सही इलाज की जरूरत है, जो आगरा में हो सकता है। संविधान में बहुविवाह पहले से ही बैन है, लेकिन आदिवासी समुदायों में जो है, उस पर बैन नहीं लगाया जा सकता।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उत्तरी राज्य हिमाचल में बहुत सी जगहों पर बहुविवाह की प्रथा चल रही है। क्या वे इसे रोक सकते हैं? असम के मुख्यमंत्री कब क्या बोलते हैं, इस बारे में उनको भी नहीं पता रहता है। वे केवल चुनाव आने पर ही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने लगे हैं ताकि जिससे वे मुख्य समस्याओं से लोगों का ध्यान भटका सकें।

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सबको पता है कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा पर भ्रष्टाचार के कितने आरोप हैं, इसमें कुछ छुपा नहीं है। वह इन सब बातों से लोगों को गुमराह करने के लिए समय-समय पर इस तरह का बयान देते रहते हैं।

कांग्रेस पार्टी की रिव्यू मीटिंग पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “बिहार को लेकर हमारी पूरी बातचीत हुई, जिसमें सभी पहलुओं पर बात हुई और सभी ने अपने-अपने विचार एक-दूसरे को बताए हैं। अब इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और यह पक्का करने की कोशिश की जाएगी कि इस बार की कमियां दोबारा न हों। हमने बंगाल समेत पूरे देश में भाजपा को हराने का फैसला किया है।”

- Advertisement -

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत का कहना है, “डीके शिवकुमार पहले भी कह चुके हैं कि हम सब मिलकर काम करेंगे और हम मिलकर काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम लोगों को कोई विवाद नहीं है।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News