रायपुर, 28 सितंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड को लेकर भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कहा कि पीएम के भाषण के बाद उनके पास बोलने के लिए कोई विषय नहीं बचा। उन्होंने छठ पूजा, शहीद भगत सिंह, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को लेकर जो बातें कहीं, उसके बाद मैं क्या कह सकता हूं।
संघ की तारीफ करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि आपातकाल के समय सभी नेता जेल में थे या भूमिगत थे, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बिना किसी प्रचार के महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ आपातकाल के दौरान, आजादी के बाद जब विभाजन हुआ, तब भी संघ ने सराहनीय कार्य किया।
पीएम मोदी के छठ पूजा को लेकर दिए बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि वे चाहते हैं कि हमारी संस्कृति और त्योहारों को महत्व मिले और वे आगे बढ़ें। पांडे ने पीएम के इस दृष्टिकोण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती है, जिनके सामने पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने सरदार भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही आज हम यहां खड़े हैं। राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।
संतोष पांडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी के जनप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 126 वें संस्करण को सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के जन-जन की उपलब्धियों और आकांक्षाओं की सूक्ष्मता से चर्चा करना हर बार एक अलग अनुभव प्रदान करता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 126वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करके की। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में आस्था का महापर्व छठ पूजा का भी जिक्र किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने संघ की तारीफ की।
उन्होंने सूर्यदेव को समर्पित छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का भव्य और दिव्य उत्सव है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार इस महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने के प्रयासों में जुटी है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


