पश्चिमी यूपी पर रामभद्राचार्य के बयान से भड़के अबू आजमी, सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई, 16 सितंबर (khabarwala24)। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के पश्चिमी यूपी से जुड़े बयान पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की ओर से वेस्टर्न यूपी को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताए जाने पर उन्होंने कहा, “रामभद्राचार्य संत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 16 सितंबर (khabarwala24)। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के पश्चिमी यूपी से जुड़े बयान पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की ओर से वेस्टर्न यूपी को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताए जाने पर उन्होंने कहा, “रामभद्राचार्य संत हैं, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर योगदान दिया। सेना में मुसलमानों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ऐसे बयान नफरत फैलाते हैं और इन पर रोक लगनी चाहिए।”

- Advertisement -

अबू आजमी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मंगलवार को गंभीर सवाल उठाए। सपा नेता ने कहा कि मैच से पाकिस्तान को हजारों करोड़ रुपए का फायदा होता है, जो व्यापार और बिजनेस के नाम पर हो रहा है। पाकिस्तान से बार-बार आतंकी हमले होते हैं और उसी दौरान मैच खेले जाते हैं। इसमें दाल में कुछ काला जरूर है।

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की घटना की सराहना की और कहा, “जो लोग आतंकवाद फैलाते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं, उनके साथ हाथ मिलाना ठीक नहीं। मैं भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।”

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अबू आजमी ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ट्रंप राजनीति को खेल की तरह लेते हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में 2014 से केवल और केवल कर्ज बढ़ा है।”

- Advertisement -

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने इस बात को कबूल किया है कि 7 मई को बहावलपुर में भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले में मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए थे। भारतीय सेना द्वारा मसूद अजहर के परिवार पर कार्रवाई की खबरों पर आजमी ने सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोज इस तरह के बयान आते हैं, लेकिन सेना मजबूत है। उनके काम को मैं सलाम करता हूं।

महाराष्ट्र के पुणे से सटे मंचर इलाके में पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मस्जिद के नीचे एक सुरंग मिली। इसके बाद हिंदू संगठनों ने उसमें मंदिर होने का दावा किया है। इस पर अबू आजमी ने कहा कि हर मस्जिद में मंदिर निकालने की बात सही नहीं है। हजार साल पुरानी हुकूमत का अब कोई महत्व नहीं है। सरकार मुसलमानों के खिलाफ नफरत और प्रोपेगेंडा फैला रही है। बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक भाइयों के बीच दरार डालकर देश को बर्बाद करने की कोशिश हो रही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News