‘आखिर विपक्ष का नेता क्यों मिलेगा’, राहुल गांधी के दावे को जदयू विधायक रुहैल रंजन ने किया खारिज

पटना, 5 दिसंबर (khabarwala24)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक रुहैल रंजन ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के संबंध में कहा था कि केंद्र सरकार विपक्ष के किसी नेता को अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 5 दिसंबर (khabarwala24)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक रुहैल रंजन ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के संबंध में कहा था कि केंद्र सरकार विपक्ष के किसी नेता को अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष से मिलने से रोक रही है, जबकि ऐसी परंपरा हमारे देश में कभी नहीं रही।

जदयू विधायक ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। रूस के राष्ट्रपति यहां पर आए हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार उनसे मुलाकात करेगी। अगर रूस की तरफ से विपक्ष का कोई नेता आया होता, तो ऐसी स्थिति में निसंदेह हम अपने विपक्षी नेताओं को मिलने देते हैं। लेकिन, रूस की तरफ से विपक्ष का कोई भी नेता हमारे देश में नहीं आया है। ऐसी स्थिति में विपक्ष के नेता के मुलाकात का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

- Advertisement -

वहीं, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की तारीख में बिहार की जनता ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। वो अपनी जनता के मुद्दों को उठाते नहीं हैं। उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी स्थिति में वो भला कैसे प्रदेश की जनता से उम्मीद कर सकते हैं कि उन्हें सत्ता में मौका मिलेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि राघोपुर की जनता भी तेजस्वी यादव के रवैये को देख रही होगी और सबकुछ नोटिस कर रही है। प्रदेश की जनता को यह लोग बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। तेजस्वी यादव आज की तारीख में प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुके हैं, इसलिए वो 25 सीटों पर आकर सिमट गए हैं। अगर उन्होंने अपनी स्थिति नहीं बदली, तो उनकी संख्या 25 से भी कम आ जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मेरा तेजस्वी यादव से आग्रह है कि वो छुट्टी मनाने की जगह विधानसभा में आकर जनता के मुद्दे उठाए, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष का विधानसभा में गैर-मौजूद रहना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। राघोपुर की जनता ने उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए भेजा है। लेकिन, वो मौजूदा समय में ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News