गांधीनगर, 22 नवंबर (khabarwala24)। गुजरात सरकार ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के तहत किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी की सीधी खरीद 24 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। कृषि मंत्री जीतुभाई वाघाणी ने राजकोट में इसकी आधिकारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 10,000 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक पैकेज घोषित किया था। अब उन्होंने किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए एमएसपी पर खरीदी का यह निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री वाघाणी ने बताया कि किसानों से धान की खरीद प्रति हेक्टेयर 1500 किलोग्राम की मात्रा के आधार पर की जाएगी। राज्य में धान खरीद के लिए 113 केंद्र हैं, जबकि अन्य फसलों के लिए अलग-अलग खरीद केंद्र तय किए गए हैं। बाजरा के लिए 150 केंद्र, ज्वार के लिए 50 केंद्र, मक्का के लिए 82 केंद्र और रागी के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं।
खरीद प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।
प्रति हेक्टेयर खरीद मात्रा (फसलों के अनुसार), बाजरा 1848 किलोग्राम, ज्वार 1539 किलोग्राम, मक्का 1864 किलोग्राम और रागी 903 किलोग्राम है। फसल खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) धान पर 2369–2389 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा पर 3075 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) पर 3999 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार (मालदांडी) पर 4049 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का पर 2400 प्रति क्विंटल और रागी पर 5186 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।
फसलों की व्यापक खरीद के बाद जनता को एनएफएसए और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित किया जाएगा। राज्य के 74 लाख परिवारों के 3.60 करोड़ लाभार्थियों को यह अनाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस निर्णय के लिए अन्न तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री रमणभाई सोलंकी ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आभार व्यक्त किया है और इसे किसानों व गरीबों के लिए अत्यंत कल्याणकारी बताया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


