2025 Padma Awards List शारदा सिन्हा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 हस्तियों को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 Padma Awards List केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 की लिस्ट जारी की। इसमें मनोरंजन की दुनिया से कई दिग्गज सितारे शामिल रहे। दिवंगत एक्ट्रेस शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण तो दिवंगत सिंगर पंकज उधास को पद्म भूषण सम्मान दिया गया। 7 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 Padma Awards List केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 की लिस्ट जारी की। इसमें मनोरंजन की दुनिया से कई दिग्गज सितारे शामिल रहे। दिवंगत एक्ट्रेस शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण तो दिवंगत सिंगर पंकज उधास को पद्म भूषण सम्मान दिया गया। 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया और 113 हस्तियों को इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

तीन श्रेणियों में सर्वोच्च नागरिक सम्मान (2025 Padma Awards List)

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है।

- Advertisement -

7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान (2025 Padma Awards List)

बिहार की शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, कर्नाटक के डायरेक्टर अनंत नाग को पद्म भूषण, नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण, दिवंगत सिंगर पंकज उधास को पद्म भूषण, डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण, तमिल एक्टर एस एजीत कुमार को पद्म भूषण, भारतीय एक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण सम्मान दिया। सिंगर अरिजीत सिंह को पद्म श्री, भारतीय एक्ट्रेस और डांसर ममता शंकर को पद्म श्री समेत कई इंडियन आर्टिस्ट्स को पद्मश्री मिला है।

मेरे सौभाग्य की बात, दिल से आभार (2025 Padma Awards List)

तमिल एक्टर अजीत कुमार ने पद्म अवॉर्ड सम्मान पाने को लेकर कहा- मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सम्मान के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इतने उच्च स्तर पर पहचाना जाना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है और मैं अपने देश के प्रति अपने योगदान की उदार सराहना के लिए अत्यंत आभारी हूं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News