Munmun Dutta Engagement’तारक मेहता….’ की ‘बबीता जी’ ने क्या टप्पू से कर ली है सगाई? मुनमुन दत्ता ने बताया सच

Khabarwala 24 News New Delhi: Munmun Dutta Engagement तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है। जिसका हर किरदार आज दर्शकों के दिलों में बस चुका है। वहीं सीरियल में नजर आने वाली बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Munmun Dutta Engagement तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है। जिसका हर किरदार आज दर्शकों के दिलों में बस चुका है। वहीं सीरियल में नजर आने वाली बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट से सगाई कर ली है। जो उनसे 9 साल छोटा है। अब इन खबरों पर मुनमुन दत्ता का रिएक्शन सामने आ चुका है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

- Advertisement -

मुनमुन का सगाई खबरों पर सामने आया रिएक्शन (Munmun Dutta Engagement)

दरअसल राज के साथ सगाई की खबरें वायरल होने के बाद अब इनपर मुनमुन दत्ता का भी रिएक्शन सामने आ चुका हैं। एक्ट्रेस ने इन खबरों को एकदम बकवास बताया है। हाल ही में मुनमुन ने Indiaforumsसे बात करते हुए कहा कि, ये सगाई की खबरें एकदम बकवास है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मैं ऐसी फर्जी खबरों पर अपनी एनर्जी और ध्यान बर्बाद नहीं करना चाहती…”

सगाई की खबरों पर राज की टीम ने कही ये बात (Munmun Dutta Engagement)

वहीं मुनमुन के बाद राज की टीम ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं। वो बिल्कुल फेक और बैसलेस हैं।

मुनमुन और राज के अफेयर की चर्चा पिछले साल शुरू हुई

दरअसल पिछले काफी वक्त से मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। खबरों के अनुसार जब राज ने शो में एंट्री ली। तब उनकी मुलाकात मुनमुन से हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

इसकी जानकारी शो के बाकी कलाकारों को भी थी।आपको बता दें कि राज अब इस शो में नहीं है। उन्होंने कुछ वक्त काम करने के बाद शो को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद शो के दर्शकों के बड़ा झटका लगा था और वो मेकर्स पर काफी भड़के भी थे।

बता दें कि मुनमुन दत्ता पिछले 15 सालों से इस शो के साथ जुड़ी हुई हैं। शो में वो बबीता जी का किरदार निभाती हैं। जो काफी ग्लैमरस हैं। शो में उनके और जेठालाल यानि दिलीप जोशी के बीच प्यार भरी नोकझोंक चलती रहती हैं। जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News