Maidaan First Movie Review अजय देवगन की ‘मैदान’ में परफॉर्मेंस देख हो जाएंगे कायल

Khabarwala 24 News New Delhi: Maidaan First Movie Review अजय देवगन की मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ पिछले काफी समय से चर्चा में छाई हुई है। जबसे इसका ट्रेलर सामने आया है, ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारतीय फुटबॉल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Maidaan First Movie Review अजय देवगन की मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ पिछले काफी समय से चर्चा में छाई हुई है। जबसे इसका ट्रेलर सामने आया है, ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारतीय फुटबॉल टीम के कोच थे। वहीं रिलीज के 4 दिन पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जहां अजय की ‘मैदान’ को ‘मास्टरपीस’ बताया जा रहा है.

फिल्म मैदान को बताया मास्टरपीस (Maidaan First Movie Review)

रियल बॉक्स ऑफिस ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘मैदान’ का पहला रिव्यू शेयर किया है। इसमें लिखा है कि ‘सीबीएफसी वेबसाइट पर मैदान देखा है। इस फिल्म में अजय देवगन ने अपने चैलेंजिंग किरदार के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म में स्मोकिंग और फूटबॉल सीन्स को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। सबसे बढ़िया फिल्म का क्लाइमेक्स है। ये मूवी की यूएसपी है।’ वहीं ‘मैदान’ की तारीफ करते हुए रियल बॉक्स ऑफिस ने अजय की फिल्म को 5में से 4.5 स्टार दिए हैं।

- Advertisement -

सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी (Maidaan First Movie Review)

वहीं सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म की खूब सराहना की है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिना कोई कट्स के फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखाई है। इतनी ही नहीं, सेंसर बोर्ड की तरफ से मूवी को स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। आपको बता दें कि अजय की इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय की परफॉर्मेंस को लेकर वे कई दफा उनकी तारीफ कर चुके हैं। आपको बता दें कि रिलीज के 6 दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।

आसान ने मैदान का सफर (Maidaan First Movie Review)

वहीं मैदान के लिए ये सफर इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां अजय की फिल्म को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर मैदान और बड़े मियां छोटे मियां की भिड़ंत होने वाली है। ये दोनों ही फिल्में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। अब इन दोनों में से कौन बड़ी ओपनिंग लेगा, ये तो ऑडियंस ही तय करेगी।

अलग अलग जोनर की फिल्म (Maidaan First Movie Review)

वहीं जब इस क्लैश को लेकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सवाल किया गया तो, उन्होंने इसके काफी पॉजिटिव तरीके से लिया। पिंकविला के साथ बातचीत में अली अब्बास ने कहा, “ये दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। ईद की वजह से लॉन्ग वीकेंड होने वाला है, तो मैं सभी से रिक्वेस्ट करूंगा कि आप प्लीज मैदान और बड़े मियां छोटे मियां देखने जाएं।’

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News