ग्राम कंन्दौला से हुआ महाराणा प्रताप की गौरव पद यात्रा का शुभारंभ

Khabarwala24NewsDholana: लघु मेवाड़ कहे जाने वाले साठा चौरासी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कंदौला से हवन पूजन के साथ महाराणा प्रताप गौरव पदयात्रा का बड़े जोर शोर से शुभारंभ किया गया। जहां एक तरफ शिरोमणि महाराणा प्रताप को सर्व समाज का राजा कहा जाता है वही दूसरी ओर इस गौरव पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सर्व समाज के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsDholana: लघु मेवाड़ कहे जाने वाले साठा चौरासी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कंदौला से हवन पूजन के साथ महाराणा प्रताप गौरव पदयात्रा का बड़े जोर शोर से शुभारंभ किया गया। जहां एक तरफ शिरोमणि महाराणा प्रताप को सर्व समाज का राजा कहा जाता है वही दूसरी ओर इस गौरव पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सर्व समाज के लोगों को अपनी पौराणिक भावनाओं के साथ जोड़ना है । इस पदयात्रा के संयोजन में समाज के बहुत से प्रबुद्ध लोग एवं समाज सेवियो ने अपना भरपूर सहयोग दिया ।

Add1
Add1

- Advertisement -

छह दिन तक चलेगी पदयात्रा, गांव गांव हो रहा स्वागत

आपको बता दें कि 6 दिनों तक चलने वाली यह गौरव पदयात्रा इन 6 दिनों में लगभग 30 से 35 गांव से होकर गुजरेगी एवं 26 मार्च 2023 को धौलाना स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में इस गौरव पदयात्रा का समापन होगा। मणि महाराणा प्रताप की गौरव पदयात्रा में समस्त राजपूत समाज ही नहीं अपितु अन्य समाज के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । ग्रामीणों द्वारा फूलों की वर्षा कर कर एवं गांव में शोभा द्वार बनवाकर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है जो कि अपने आप में एक अद्भुत एवं अलौकिक छवि इस यात्रा को प्रदान कर रहा है ।

People involved in the shobha yatra being taken out in dhaulana
People involved in the shobha yatra being taken out in dhaulana

मुख्य भूमिकाएं निभाई

इस यात्रा को मुख्य रूप से मूर्त रूप देने में ग्राम इकलैंडी से संजय तोमर ग्राम बझैड़ा खुर्द से सुमत सिसोदिया एवं रामकिशन ग्राम जादवपुर से नीरज सिसोदिया मनोज सिसोदिया रिंकू राणा दीपक सिसोदिया ग्राम देहरा से हसमत ठेकेदार एवं शराफत चेयरमैन एवं ग्राम ककराना से सोनू राणा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण मंच से प्रांत प्रचारक बृजपाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई । वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को सफल बनाने में देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । इस गौरव पदयात्रा के मीडिया पार्टनर के रूप में आईरा एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी शुभारंभ से समापन तक हमेशा तत्पर रहेगी।

- Advertisement -

ग्राम कंन्दौला से हुआ महाराणा प्रताप की गौरव पद यात्रा का शुभारंभ

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News