CLOSE

India vs Pakistan भारत-पाकिस्तान का कब होगा अगला मैच ? क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर होगी भिड़ंत, लाहौर भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: India vs Pakistan भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुए अभी चंद घंटे ही हुए हैं कि क्रिकेट प्रेमी इन दोनों टीमों के अगले मैच के बारे में सर्च करने लगे हैं। कई क्रिकेट फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोबारा भिड़ सकती हैं। अगर हां तो कब और अगर नहीं तो वह कौन सा टूर्नामेंट होगा, जब भारत और पाकिस्तान फिर टकराएंगे। चलिए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

पाकिस्तान को छह रन से हराया (India vs Pakistan)

India vs Pakistan भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक ही ग्रुप ए में हैं। दोनों टीमों का मुकाबला हो चुका है, जिसमें भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट के मुताबिक हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड में प्रवेश करेंगी। सुपर-8 में हर टीम 3 मैच खेलेगी, लेकिन वह अपने ग्रुप की टीम से नहीं भिड़ेगी। इसे यूं समझें कि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-8 ग्रुप में जाते हैं, तो इन दोनों टीमों का मुकाबला इस स्टेज पर नहीं होगा।

India vs Pakistan इसका मतलब यह है कि भारत और पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में दोबारा भिड़ंत सेमीफाइनल या फाइनल में तो हो सकती है, लेकिन सुपर-8 स्टेज पर नहीं। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 27 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद 29 जून को फाइनल होगा। स्पष्ट है कि भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में दोबारा भिड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब ये दोनों टीमें सुपर-8 स्टेज से आगे बढ़ें।

- Advertisement -

पाकिस्तान में होना है चैंपियंस ट्राॅफी (India vs Pakistan)

India vs Pakistan मौजूदा समय में भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर सुपर-8 की रेस में सबसे आगे है। पाकिस्तान अपने दो मैच हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह सुपर-8 में पहुंच सकता है। ऐसा तब होगा जब वह अपने दोनों मैच जीते और अमेरिका की टीम अपने दोनों मैच हार जाए।

India vs Pakistan अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत दोबारा नहीं होती है तो फिर इसके लिए अगले साल मार्च तक इंतजार करना होगा। मार्च 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला संभव है। क्रिकबज के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी ) भारत-पाक का मुकाबला लाहौर में कराना चाहता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं? भारतीय टीम लंबे समय से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-