HPDA के बुलडोजर ने अवैध निर्माणों किया ध्वस्त

Khabarwala24NewsHapur:हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA की टीम ने एनएच -9 पर ग्राम गढ़ बांगर के पास अवैध रूप से निर्माणाधीन ढाबे को बुलजोर की मदद से ध्वस्त कर दिया है। अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य न किया जाए। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। HPDA के उपाध्यक्ष […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur:हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA की टीम ने एनएच -9 पर ग्राम गढ़ बांगर के पास अवैध रूप से निर्माणाधीन ढाबे को बुलजोर की मदद से ध्वस्त कर दिया है। अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य न किया जाए। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

HPDA के उपाध्यक्ष / अध्यक्ष महोदया द्वारा अवैध निर्माणों / अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण के दस्ते द्वारा गढ़मुक्तेश्वर-बृजघाट विकास क्षेत्र के अन्तर्गत एन.एच-9 स्थित ग्राम गढबांगर में मौहम्मद फराहिम पुत्र उम्रदराज द्वारा लगभग 2 हजार वर्गगज में ढाबे का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस ढाबे के पास ही मौहम्मद फराहिम द्वारा किए गए व्यवसायिक निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण के सचिव ने दी चेतावनी

HPDA प्राधिकरण के सचिव ने कहा है कि अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें। अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर दिनेश कुमार विशेष कार्याधिकारी, मौहम्मद हारून एवं सुभाष चन्द चौबे, अवर अभियंतागण एवं क्षेत्रीय पुलिस बल आदि साथ था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News