Housefull 5 last schedule सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ ने किया जबरदस्त मनोरंजन, लास्ट शेड्यूल में मेकर्स ने किया पूरी स्टारकास्ट का खुलासा

Khabarwala 24 News New Delhi : Housefull 5 last schedule साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। फैंस लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘हाउसफुल 5’ में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली हैं। वहीं अब यह फिल्म लगभग […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Housefull 5 last schedule साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। फैंस लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘हाउसफुल 5’ में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली हैं। वहीं अब यह फिल्म लगभग बनकर तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ अब अपनी शूटिंग के लास्ट शेड्यूल में एंट्री कर रही है।

फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक (Housefull 5 last schedule)

इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। इसके साथ ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक भी दिखाई गई है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट की एक साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हमारी सिनेमाई यात्रा के अंतिम शेड्यूल से गुजर रहे हैं !’

6 जून, 2025 को सिनेमा में रिलीज (Housefull 5 last schedule)

इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर नजर आने वाले हैं। ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरूण मनसुखानी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News