नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की मौसमी सब्जियां लेकर आता है, जिनमें से ब्रोकली लोगों की थाली में खास जगह बना रही है। ठंड के दिनों में शरीर को पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा चाहिए होती है, ताकि इम्युनिटी मजबूत बनी रहे और शरीर के अंदरूनी अंग भी बेहतर तरीके से काम करते रहें।
इन्हीं अंगों में सबसे महत्वपूर्ण है लिवर, जो शरीर की सफाई करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पाचन को संतुलित रखने में मुख्य भूमिका निभाता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि ब्रोकली ठंड के मौसम में खासतौर पर लिवर की सुरक्षा के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, ब्रोकली गुणों से भरपूर है। इसमें कफ और पित्त को शांत करने वाले तत्व मौजूद हैं, जो शरीर की आंतरिक गर्मी को संतुलित करते हैं। यह शरीर में जमे हुए विषाक्त पदार्थों को कम करती है और लिवर की अग्नि को मजबूत बनाती है, जिससे शरीर की प्राकृतिक सफाई बेहतर होती है।
दूसरी ओर, आधुनिक विज्ञान ब्रोकली को सुपरफूड की श्रेणी में रखता है, क्योंकि इसमें मौजूद सल्फोराफेन, ग्लूकोराफेनिन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कोशिकीय स्तर पर सुरक्षा प्रदान करते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि ब्रोकली में मौजूद सल्फोराफेन ऐसा यौगिक है जो लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है और उसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।
लिवर को स्वस्थ रखने में ब्रोकली की भूमिका बेहद अहम है। लिवर का मुख्य काम शरीर में जमा टॉक्सिन्स को फिल्टर करना है, लेकिन जब विषैले पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है तो लिवर पर दबाव भी बढ़ता है। ब्रोकली में मौजूद सल्फोराफेन शरीर के डिटॉक्स एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे लिवर को टॉक्सिन्स को तोड़ने और बाहर निकालने में आसानी होती है।
इसके अलावा, ब्रोकली में क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकते हैं। यह खासकर फैटी लिवर के मामलों में बहुत मददगार मानी जाती है, क्योंकि ब्रोकली शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को घटाने में मदद करती है। नियमित सेवन से लिवर में सूजन कम होती है।
ब्रोकली पाचन के लिए भी उपयोगी है, जिससे लिवर का बोझ कम होता है। इसका फाइबर आंतों को साफ रखता है और बैक्टीरियल बैलेंस को बेहतर बनाता है। लिवर और पाचन तंत्र एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए पाचन सुधरने से लिवर का स्वास्थ्य अपने आप बेहतर होने लगता है। सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। ऐसे में ब्रोकली जैसे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन शरीर को सक्रिय रखते हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


