Hapur News Khabarwala24 News Hapur: महिला ग्राम प्रधानों का जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर चल रहे प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हो गया। जिसमें सतत विकास, क्षमता वर्धन, नेतृत्व विकास, संचार दक्षता के लिए की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने महिला ग्राम प्रधानों से अच्छे से प्रशिक्षण लेने और अपनी ग्राम पंचायत को उसका लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई की इस प्रशिक्षण से महिला ग्राम प्रधानों की क्षमता बढ़ेगी, विकास कार्यों में भी उनकी रुचि बढ़ेगी। महिला ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित मास्टर ट्रेनर हरकीरत सिंह, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अमित तोमर, अनु राघव, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक गोपाल राय ने दिया। सभी महिला प्रधानों के लिए प्रशिक्षण दो दिन का रहा। प्रशिक्षण के बाद प्रधानों ने अपने अनुभव शेयर किए और बताया की इससे इनको काफी लाभ मिला है
। प्रशिक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बिशन सक्सेना भी मौजूद रहे।



