Hapur News:भारत अब विश्व गुरु बनने से ज्यादा दूर नहीं:सांसद राजेंद्र अग्रवाल

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल यहां भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह वही देश है जिसको अब से 9 वर्ष पहले विदेशों में हीन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल यहां भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह वही देश है जिसको अब से 9 वर्ष पहले विदेशों में हीन भावना से देखा जाता था ओर आज हम गौरव से कह सकते हैं की भारत अब विश्वगुरु बनने से ज्यादा दूर नहीं है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वो क्षमता है जिससे विश्व ने उन्हें अपना नेता माना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज सब एक आशा के रूप में देखते हैं । अगर विश्व में कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण भारत के प्रधानमंत्री के अलावा कोई और नहीं कर सकता ऐसा आज विश्व में चारों तरफ लोग यह जानत हैं ।

- Advertisement -

Hapur news:भारत अब विश्व गुरु बनने से ज्यादा दूर नहीं:सांसद राजेंद्र अग्रवाल

देश में बिछाया है सड़कों का जाल

सांसद ने कहा कि देश में चारों ओर सड़कों का ऐसा जाल बिछा है कि आज से पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला । बड़े-बड़े शहरों को बड़े-बड़े हाईवे और एक्सप्रेस-वे जोड़ा जा रहा । जिन मार्गों की हालत सही नहीं है उन्हें सही कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई कितनी योजना जिससे सीधा-सीधा गरीब परिवारों को लाभ हुआ है।

केंद्र की योजनाओं से मिल रहा लाभ

उज्जवला योजना, जन धन योजना, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना और भी बहुत योजनाओं से देशवासियों को लाभ हुआ है । किसानों को उनकी सम्मान निधि मिल रही है । खाद कंट्रोल रेट पर उपलब्ध हो रही है और यह केवल इसलिए ही संभव हुआ है कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री ने भी उस विश्वास को कायम करने के लिए दिन-रात अनवरत देश की सेवा की है। जनता की सेवा की है आज तक कोई छुट्टी नहीं ली है उन्होंने अपने काम करने के कार्यकाल में हमें यकीन है की 2024 में पुनः एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार एक सफलतम प्रधानसेवक के रूप में शपथ लेंगे।

- Advertisement -

Hapur news:भारत अब विश्व गुरु बनने से ज्यादा दूर नहीं:सांसद राजेंद्र अग्रवाल Hapur news:भारत अब विश्व गुरु बनने से ज्यादा दूर नहीं:सांसद राजेंद्र अग्रवाल Hapur news:भारत अब विश्व गुरु बनने से ज्यादा दूर नहीं:सांसद राजेंद्र अग्रवाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News