Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग

Khabarwala 24 Hapur News :(गौरव शर्मा) दो अप्रैल संघर्ष समिति ने 17 अक्टूबर को हापुड़ में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दो अप्रैल 2018 को दलित आंदोलन में दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने सहित चार सूत्रीय मांगों को मानने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपेक्षा की है। इस संबंध में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 Hapur News :(गौरव शर्मा) दो अप्रैल संघर्ष समिति ने 17 अक्टूबर को हापुड़ में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दो अप्रैल 2018 को दलित आंदोलन में दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने सहित चार सूत्रीय मांगों को मानने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपेक्षा की है। इस संबंध में रविवार को एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।

Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग

नगर के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला अंबेडकर नगर के अंबेडकर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष विकास दयाल ने कहा कि 17 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार ग्राउंड में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। समिति मुख्यमंत्री से अपेक्षा करती है कि हरियाणा व राजस्थान की तर्ज पर सरकार प्रदेश में दो अप्रैल 2018 को हुए दलित आंदोलन में दलितों पर हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की घोषणा करें। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का नाम बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर रखने, जनपद में पत्रकारों को लिए प्रेस क्लब आफ हापुड़ की स्थापना व भवन निर्माण जल्द कराने और जनपद में बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन के लिए एक भव्य भवन निर्माण कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समिति की चारों मांगों को मानना दलित समाज के हित के लिए सराहनीय कार्य होगा।

यह लोग रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में सभासद जोरावर सिंह, लोकेश अकेला, सभासद धर्मेंद्र कुमार, कैलाश हल्द्वानी, सभासद मुकेश कोरी, अनुराग जाटव, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।

Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग Hapur दो अप्रैल को दलितों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News