Hapur Crime News दूसरे की गाड़ी का नंबर लगाकर चला रहा था कार, पुलिस ने दबोचा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस ने एक कार सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी पर दूसरे की गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस ने एक कार सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी पर दूसरे की गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

बहादुरगढ़ थाना पुलिस सदरपुर पिकेट पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक अल्टो कार संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा, आनन फानन में पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार ग्राम नयाबास थाना खानपुर जिला बुलंदशहर निवासी सतेंद्र को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार पर लगी नंबर प्लेट इस गाड़ी की नहीं है वह किसी अन्य गाड़ी की है। उसने यह कार दो साल पहले खरीदी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया। उसने कार को चलाने के लिये दुसरी गाड़ी की नम्बर प्लेट लगा ली थी ।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur Crime News)

बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी का नंबर लगाकर चला रहा था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News