Hapur Crime News चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद के थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के छह वाहन बरामद किए हैं। क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News) हापुड […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद के थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के छह वाहन बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत धौलाना पुलिस गालंद नहर पुल के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं।

Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
यह हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Crime News)

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी निशांत निवासी मांचड थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर और अर्जुन कुमार निवासी दीनानाथपुर पुड्डी थाना बेब सिटी जनपद गाजियाबाद हैं।

यह किया गया बरामद (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी वैगनार कार, चोरी की स्पार्क कार होण्डा साइन मोटर साइकिल, स्पलेण्डर मोटरसाइकिल , स्पलेण्डर मोटरसाइकिल व एक अन्य स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद किए गए वाहनों में से स्पार्क कार और एक बाइक दिल्ली से चोरी की गई हैं। अन्य वाहनों के बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है।

नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे चोरी के वाहन (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिनके बारे में जांच की जा रही है।

Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार Hapur crime news चोरी के वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News