Hapur Crime News किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कांवी में एक किसान को फसल अवशेष में आग लगाना महंगा पड़ गया। आग ने ईख की फसल को अपने चपेट में ले लिया। जिसे बुझाने के प्रयास में किसान की जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कांवी में एक किसान को फसल अवशेष में आग लगाना महंगा पड़ गया। आग ने ईख की फसल को अपने चपेट में ले लिया। जिसे बुझाने के प्रयास में किसान की जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस बल तो पहुंच गया लेकिन, रास्ता न मिलने के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। हादसे में किसान की मौत होने से परिजन में कोहराम मच गया। फोरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईख की फसल में लगी आग (Hapur Crime News)

जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी निवासी 50 वर्षीय किसान यादराम शुक्रवार की दोपहर को अपने खेत पर गए हुए थे। उन्होंने खेत में ईख की फसल बो रखी थी। शुक्रवार को जब वह खेत पर थे तो, इसी दौरान उन्होंने खेत के आसपास पड़े फसल के अवशेष को जला दिया। कुछ ही देर में फसल के अवशेष से बेकाबू हुई आग ने ईख की फसल को चपेट में ले लिया। जिससे वह घबरा गए और घबराहट में ही फसल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।

किसी तरह आग पर पाया काबू (Hapur Crime News)

इसी दौरान वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी जलकर मौत हो गई। वही दूर दराज खेतों में काम कर रहे हैं अन्य किसानों ने जब एक खेत से धुआं निकलता देखा तो, वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी किसान ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा और 0किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur Crime News)

मृतक अब अपने पीछे पत्नी राजेंद्र व दो बेटे अमित में तरुण को छोड़ गया है। परिजन का हादसे को लेकर कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण पीड़ित परिजन को सांत्वना देने में लगे थे।

Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी Hapur crime news किसान की जलकर हुई मौत, फसल अवशेष में आग लगाना पड़ा भारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News