मुंबई, 2 अक्टूबर (khabarwala24)। अभिनेता सुनील शेट्टी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों और इस त्योहार के महत्व को बताते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सुनील शेट्टी दशहरा के एक कार्यक्रम में शामिल होते दिख रहे हैं, जहां वे मंदिर में भगवान के दर्शन करते हैं, वहां मौजूद लोगों से मिलते हैं, और आयोजन का आनंद लेते दिखते हैं। कभी वे मंदिर में आशीर्वाद लेते हैं, तो कभी उत्सव की खुशी में डूबे नजर आते हैं।
सुनील ने अपने कैप्शन में लिखा, “दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं है… यह मुझे मेरी जड़ों की याद दिलाता है। पिली नालिके की आवाज, देवी मंदिर की शांति, और वह आग जो मेरे अंदर के संस्कारों की है। जहां इरादा श्रीराम जैसा हो… वहां हर रावण की हार निश्चित है। आप सभी को साहस, स्पष्टता और संस्कृति से भरे दशहरा की शुभकामनाएं।”
प्रशंसकों को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में जैकी श्रॉफ के साथ वेब सीरीज हंटर में नजर आए थे। सीरीज में जैकी ने खलनायक ‘द सेल्समैन’ का किरदार निभाया था।
सीरीज का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इसमें सुनील शेट्टी, अनुषा दांडेकर और बरखा बिष्ट जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह वेलकम टू द जंगल (हिट फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी) में नजर आएंगे। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, रवीना टंडन, और अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक अहमद खान हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


