Sarfira VIDEO अक्षय कुमार ने शानदार अंदाज में किया अगली फिल्म का ऐलान, ‘सरफिरा’ बन इस बार दिल जीतने की तैयार

Khabarwala 24 News New Delhi: Sarfira बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को एक के बाद एक फिल्में रिलीज करने के लिए जाना जाता है। इन दिनों एक्टर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेक काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अब अगली फिल्म ‘सरफिरा’ का भी ऐलान कर दिया है। अक्षय ने फिल्म की एक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Sarfira बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को एक के बाद एक फिल्में रिलीज करने के लिए जाना जाता है। इन दिनों एक्टर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेक काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अब अगली फिल्म ‘सरफिरा’ का भी ऐलान कर दिया है। अक्षय ने फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है। अक्षय की यह फिल्म साउथ सुपरस्टार सूर्या की ‘सोराराई पोटरू’ की हिन्दी रीमेक है?

शेयर किया क्लिप (Sarfira)

अक्षय ने मंगलवार, 13 फरवरी को अपनी इस फिल्म का ऐलान करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसे क्लिक में फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘मार उड़ी’ बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। इस वीडियो में एक्टर को बाइक चलाते हुए देखा जा रहा है।यहां वह दोनों हाथ हैंडल से हटाकर बाइब राइड कर रहे हैं। वहीं, एक क्लिप के अगले फ्रेम में अक्षय को एक हवाई जहाज के सामने हाथ बांधकर खड़े हुए देखा जा रहा है।

रीमेक है ‘सरफिरा’ (Sarfira)

आपको बता दें कि ‘सरफिरा’ सूर्या की ‘सोराराई पोटरू’ की ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी भारत की सस्ती एयरलाइन एयर डेक्कन के फाउंडर जी.आर गोपीनाथ की असल जिंदगी में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ‘सोराराई पोटरू’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। अब अक्षय से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म (Sarfira)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सरफिरा’ में अक्षय के अलावा परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। अक्षय ने फिल्म का ऐलान करते हुए इस वीडियो क्लिप को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘इतने बड़े सपने देखो, वे तुम्हें पागल कहे. सरफिरा 12 जुलाई, 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है ‘

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News