प्रिया गिल: ‘सिर्फ तुम’ ने रातोंरात बना दिया था सुपरस्टार, आज बसर कर रही गुमनाम जिंदगी

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (khabarwala24)। 1999 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सिर्फ तुम’ की वो मासूम अभिनेत्री तो आपको जरूर याद होगी, जिसने अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हम यहां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस प्रिया गिल की।9 दिसंबर को बॉलीवुड की इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस का जन्मदिन है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (khabarwala24)। 1999 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सिर्फ तुम’ की वो मासूम अभिनेत्री तो आपको जरूर याद होगी, जिसने अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हम यहां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस प्रिया गिल की।

9 दिसंबर को बॉलीवुड की इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस का जन्मदिन है। इस अभिनेत्री ने फिल्म ‘सिर्फ तुम’ से ऐसी लोकप्रियता हासिल की कि उस जमाने की कई स्टार एक्ट्रेस काफी पीछे छूट गईं, लेकिन प्रिया गिल ने पिछले कई सालों से रूपहले पर्दे से दूरी बना रखी है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया की दुनिया से भी दूर हैं।

- Advertisement -

किंग खान और दबंग खान (शाहरुख और सलमान) के साथ काम कर चुकीं प्रिया गिल आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। रातोंरात करियर के शिखर पर पहुंचने वाली प्रिया को बॉलीवुड से इतनी मायूसी हाथ लगी कि उन्होंने इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया।

1995 की मिस फाइनलिस्ट प्रिया गिल ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता चंद्रचूड़ के साथ ‘तेरे मेरे सपने’ फिल्म से की थी। फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद अभिनेत्री ऐसी एक फिल्म की तलाश में थी, जो उनके करियर का ग्राफ ऊपर ले जाती। उनकी यह ख्वाहिश पूरी हुई साल 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ से। इस फिल्म में उन्होंने संजय कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और मासूमियत ने दर्शकों का ध्यान खींचा और वह रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद प्रिया गिल ने सलमान खान, शाहरुख खान और नागार्जुन के साथ काम किया।

प्रिया गिल ने ‘जोश’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया। वह इस फिल्म में शाहरुख की हीरोइन बनी थीं। हालांकि, फिल्म में ऐश्वर्या राय भी थी, जो शाहरुख की बहन बनी थीं। इसके बाद 1999 में आई फिल्म ‘बड़े दिलवाला’ अभिनेत्री के करियर के लिए ग्रहण साबित हुई। इस फिल्म के बाद उनको केवल साइड रोल में देखा गया।

- Advertisement -

हालांकि, इसके बाद अभिनेत्री 2003 में आई ‘बॉर्डर हिंदुस्तान का’ फिल्म में नजर आई थीं, लेकिन सफलता न मिलती देख एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्मों का रुख किया और फिल्म मेघम में काम किया। बाद में वह फिल्म ‘पिया तोसे नैना लागे रे’ में अखिलेश पांडे के अपोजिट दिखाई दी, लेकिन इसके बाद तो वह जैसे फिल्मों से गायब ही हो गईं।

खास बात यह है कि प्रिया गिल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं। माना जा सकता है कि शायद उन्होंने शादी कर ली हो और दूर कहीं जिंदगी बसर कर रही हों।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News