पहले ही दिन ही छा गई ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को भी मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

मुंबई, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, एक तरफ दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और दूसरी तरफ बेहतरीन कलाकारों से सजी बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। दोनों फिल्मों का प्रचार लंबे समय से किया जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, एक तरफ दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और दूसरी तरफ बेहतरीन कलाकारों से सजी बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। दोनों फिल्मों का प्रचार लंबे समय से किया जा रहा था और दर्शकों के बीच इनमें खासा उत्साह भी देखा गया था। खास बात यह भी रही कि दोनों फिल्मों ने एक ही दिन सिनेमाघरों का रुख किया, जिससे इनमें बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली।

बात करें अगर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की, तो यह साल 2022 में आई हिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। इस बार भी फिल्म की कहानी लोकगाथाओं, संस्कृति और अध्यात्म से गहराई से जुड़ी हुई है। ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके निर्देशक भी हैं। उनके साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म के ट्रेलर से ही इसके प्रति दर्शकों की उत्सुकता चरम पर थी और इसका असर ओपनिंग डे पर भी साफ दिखा।

- Advertisement -

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जो 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक है।

वहीं अब बात करें अगर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की तो, यह एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म है, जिसमें रोमांस, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का जबरदस्त प्रचार और स्टारकास्ट मजबूत होने के बावजूद फिल्म को ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी ओपनिंग नहीं मिल सकी।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। यह कमाई छुट्टी के दिन के हिसाब से औसत कही जा सकती है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News