‘धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में घर जैसा अपनापन दिया’, प्रियंका ने अभिनेता को किया याद, अनुष्का ने भी किया पोस्ट

मुंबई, 24 नवंबर (khabarwala24)। धर्मेंद्र के निधन से पूरा हिंदी सिनेमा गहरे शोक में है। उनके जाने के बाद बॉलीवुड के बड़े सितारे भावुक होकर अपने अनुभव और यादें साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा, सोनू सूद, अनुष्का शर्मा और राजकुमार राव ने अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर कीं और धर्मेंद्र को याद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 24 नवंबर (khabarwala24)। धर्मेंद्र के निधन से पूरा हिंदी सिनेमा गहरे शोक में है। उनके जाने के बाद बॉलीवुड के बड़े सितारे भावुक होकर अपने अनुभव और यादें साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा, सोनू सूद, अनुष्का शर्मा और राजकुमार राव ने अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर कीं और धर्मेंद्र को याद किया।

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने धर्मेंद्र को याद किया और अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके करियर की शुरुआत में धर्मेंद्र और उनके परिवार ने जो अपनापन दिया, वह कभी नहीं भुलाया जा सकता।

- Advertisement -

प्रियंका ने लिखा, “साल 2001 में फिल्मों से मिला मेरा पहला साइनिंग अमाउंट विजयता फिल्म्स से आया था। मैंने जो पहली हिंदी फिल्में शूट कीं थीं, उनमें से एक उनके बैनर तले उनके बड़े बेटे सनी देओल के साथ थी। जब मैं नई थी और मुंबई में किसी को नहीं जानती थी, तब धर्मेंद्र और उनके परिवार ने मुझे अपनापन महसूस कराया, जैसे मैं वर्षों से उनका हिस्सा हूं।”

प्रियंका ने लिखा, “मैं देओल परिवार को करियर की शुरुआत से जानती हूं। मैंने सनी और बॉबी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। यह परिवार सा लगता है, और मुझे पता है कि मैं दुनिया में कई और लोगों के साथ यही एहसास साझा करती हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, ”कुछ लोग अपनी फिल्मों से याद रखे जाते हैं और कुछ अपनी भावनाओं से, लेकिन धर्मेंद्र दोनों ही विरासतें छोड़कर गए हैं। उनकी मुस्कान, उनका करिश्मा और उनका अपनापन हर एक फ्रेम को रोशन कर देता था। उनका जाना सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान है।”

- Advertisement -

सोनू सूद ने अपनी मुलाकातों को याद करते हुए लिखा, “धर्मेंद्र सर से मिलना मेरे लिए बड़ी खुशनसीबी थी। वह अपनी सादगी, विनम्रता और मूल्यों के कारण अलग ही चमकते थे। मेरे मुंबई आकर अभिनय का करियर बनाने के फैसले के पीछे धर्मेंद्र की प्रेरणा भी शामिल थी। उनके जैसा कलाकार दोबारा पैदा नहीं होगा क्योंकि उन्होंने लोगों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं दिया बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाया। उनकी प्रेरणा ने लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया।”

अनुष्का शर्मा ने लिखा, “धर्मेंद्र के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसी शख्सियत खो दी है, जिसकी गर्मजोशी, प्रतिभा और सौम्यता ने पीढ़ियों को प्रभावित किया है। वह सिर्फ महान अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेहद विनम्र और उदार इंसान थे, जिनकी उपस्थिति जितनी बड़ी थी, उनका दिल उससे भी बड़ा था। उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। ओम शांति।”

राजकुमार राव ने धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा को जो योगदान दिया है, वह सदियों तक याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा, ”मुझे धर्मेंद्र जी से मिलने और उनसे फिल्मों और जीवन पर बात करने का अवसर मिला था, और वह अनुभव उनके लिए बेहद खास था। वह न सिर्फ बड़े सितारे थे बल्कि बेहद दयालु और सरल इंसान भी थे जो हर किसी से अपनेपन से मिलते थे। उनकी इंसानियत और उनका काम हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। वह सदैव लोगों के दिलों में रहेंगे और उनकी यादें हमेशा ऊर्जा देती रहेंगी।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News