Chhotki Didi-Badki Didi भोजपुरी फिल्म का होने वाला है वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, महिलाओं के हक और अधिकार के संघर्ष को दर्शाती है

Khabarwala 24 News New Delhi : Chhotki Didi-Badki Didi भोजपुरी सिनेमा चैनल और दंगल एप पर 22 फरवरी को शाम 6 बजे भोजपुरी फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्शकों से अपील की कि इस पारिवारिक और सामाजिक फिल्म को पूरे परिवार के साथ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Chhotki Didi-Badki Didi भोजपुरी सिनेमा चैनल और दंगल एप पर 22 फरवरी को शाम 6 बजे भोजपुरी फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्शकों से अपील की कि इस पारिवारिक और सामाजिक फिल्म को पूरे परिवार के साथ जरूर देखें क्योंकि यह फिल्म महिलाओं के हक और अधिकार के लिए किए गए संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म का पुनः प्रसारण 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा।

यह एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है (Chhotki Didi-Badki Didi)

छोटकी दीदी-बड़की दीदी एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और आत्मनिर्भरता को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी में दो बहनों के संघर्ष और समाज में अपनी पहचान बनाने की प्रेरणादायक दास्तान देखने को मिलेगी। अंजना सिंह ने बताया कि यह फिल्म महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में व्याप्त भेदभाव को भी उजागर करती है।

- Advertisement -

मनोरंजन बल्कि सामाजिक संदेश भी देती है (Chhotki Didi-Badki Didi)

फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक संदेश भी देती है कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होतीं। फिल्म में समाज की उस सच्चाई को दिखाने का प्रयास किया है, जहां महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती हैं और जीत हासिल करती हैं। प्रदीप सिंह ने अपील की इस फिल्म को जरूर देखें और संदेश को आत्मसात करें। निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है, जिन्होंने विषय रोचक तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा है।

मुख्य भूमिकाओं में अंजना और यामिनी सिंह (Chhotki Didi-Badki Didi)

फिल्म में अंजना सिंह और यामिनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, जबकि देव सिंह, रितेश उपाध्याय, संजय पांडेय, राम सुजान सिंह, जे नीलम, प्रेम दुबे, अयाज खान और निशा तिवारी सह-कलाकार की भूमिका में होंगे। फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है, जबकि गीतकार प्यारेलाल यादव और सुरेंद्र मिश्रा ने अपने शब्दों से गानों को सजीव बनाया है। छायांकन का कार्य सावन प्रजापति ने किया है, जबकि फिल्म का संपादन साहिल अंसारी द्वारा किया गया है।

एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है (Chhotki Didi-Badki Didi)

छोटकी दीदी-बड़की दीदी एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है, जिसमें महिलाओं की संघर्षशीलता और समाज में उनकी भूमिका को प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देती है कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानतीं तो तैयार हो जाइए इस प्रेरणादायक फिल्म को देखने के लिए। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस हीरा यादव ने किया है, नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार और एम.के. गुप्ता ने किया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News