‘धुरंधर’ टैलेंटेड लोगों की जबरदस्त टीम : यामी गौतम

मुंबई, 21 नवंबर (khabarwala24)। सच्ची घटना पर आधारित हाई-ऑक्टेन फिल्म ‘धुरंधर’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया, जो जमकर धमाल मचा रहा है। एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी ट्रेलर को शानदार और कभी न भूलने वाला बताया।एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया कि ट्रेलर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 21 नवंबर (khabarwala24)। सच्ची घटना पर आधारित हाई-ऑक्टेन फिल्म ‘धुरंधर’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया, जो जमकर धमाल मचा रहा है। एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी ट्रेलर को शानदार और कभी न भूलने वाला बताया।

एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया कि ट्रेलर को वह कई बार देख चुकी हैं। बार-बार देखकर हैरान हैं और अपने पति, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।

- Advertisement -

यामी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर की तारीफ में एक लंबा पोस्ट लिखा। यामी ने लिखा, “मैंने इस ट्रेलर को कई बार देख लिया है और अभी भी इसे भूल नहीं पा रही हूं। आप ऐसे ही कमाल करते हो। पागलपन असली है… हाइप बिल्कुल रियल है… उड़ान सबसे ऊंची हो ‘धुरंधर’।”

अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर को खास अंदाज में बधाई देते हुए यामी ने लिखा, “मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं आदित्य धर। पूरी ओजी टीम और मेरे ‘वंडर बॉय’ को ढेरों बधाई। इस बेहद टैलेंटेड टीम ने जो बनाया है, वह सचमुच जबरदस्त है।”

अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के गुप्त ऑपरेशन्स पर बनी है। असली घटनाओं से प्रेरित कहानी में अंडरवर्ल्ड, देशभक्ति, धोखे और जासूसी का तड़का है।

- Advertisement -

फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ ही आदित्य धर ने इसे लिखा और को-प्रोड्यूस भी किया है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के म्यूजिक को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है।

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर के साथ फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

‘धुरंधर’ की शूटिंग देश के कई हिस्सों के साथ ही लद्दाख में भी हुई है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News