Lok sabha Chunav 2024 छठें चरण में 8 राज्यों की इन 58 सीटों पर थम जाएगा आज प्रचार

Khabarwala 24 News New Delhi: Lok sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का मतदान हो चुका है। 25 मई को छठे चरण के तहत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में आज शाम इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। शनिवार को जिन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Lok sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का मतदान हो चुका है। 25 मई को छठे चरण के तहत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में आज शाम इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। शनिवार को जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इस चरण में हरियाणा में सर्वाधिक 223 और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 20 प्रत्याशी चुनावी रणभूमि में हैं।

यूपी की इन सीटों पर होगा मतदान (Lok sabha Chunav 2024)

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही हैं। इन पर कुल 162 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बिहार की 8 सीटों पर होगा मतदान (Lok sabha Chunav 2024)

बिहार में शनिवार को वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली, सिवान, गोपालगंज और महाराजगंज में वोटिंग होनी है। इन 8 सीटों पर कुल 86 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा।

पश्चिम बंगाल में इन सीटों पर होगा मतदान (Lok sabha Chunav 2024)

पश्चिम बंगाल की बात करें तो राज्य में छठे चरण के तहत आठ सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा और बिशनुपुर लोकसभा सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन सीटों पर 79 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ओडिशा में 6 लोकसभा सीटों पर 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

हरियाणा -दिल्ली की सभी सीटों पर छठे चरण में मतदान (Lok sabha Chunav 2024)

छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद सीट शामिल हैं। इसी तरह दिल्ली की सभी ७ सीटों पर भी शनिवार को ही वोटिंग होगी। राजधानी में चांदनी चौक, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट है। वहीं जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News