CBSE Exam Pattern सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, सत्र 2025-26 से साल में दो बार 10वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं को मंजूरी

Khabarwala 24 News New Delhi : CBSE Exam Pattern सीबीएसई बोर्ड से पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। सत्र 2025-26 से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जनवरी एवं अप्रैल महीने में करवाया जाएगा। पहली बार कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 के जनवरी माह में आयोजित की जाएंगी और इसी वर्ष […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : CBSE Exam Pattern सीबीएसई बोर्ड से पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। सत्र 2025-26 से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जनवरी एवं अप्रैल महीने में करवाया जाएगा। पहली बार कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 के जनवरी माह में आयोजित की जाएंगी और इसी वर्ष अप्रैल माह में दूसरी बार बोर्ड एग्जाम्स का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय एवं देशभर के स्कूलों के बीच सत्र 2025-26 से दोनों ही कक्षाओं की साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने पर सहमति बन गई है।

छात्र परीक्षाओं में ले सकेंगे भाग (CBSE Exam Pattern)

10th एवं 12th के छात्र बोर्ड परीक्षाओं में अपनी सुविधानुसार एक बार या दोनों बार भाग ले सकेंगे। ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट में सुधार करना चाहेंगे वे भी दोनों सेशन की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में छात्र इसमें से अपना बेस्ट स्कोर चुन सकेंगे। छात्र चाहें तो वे केवल एक ही सत्र की परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

2025-26 सत्र में पुराना सिलेबस (CBSE Exam Pattern)

शिक्षा मंत्रालय की ओर से दी जानकारी के मुताबिक सत्र 2025-26 में बोर्ड एग्जाम पुराने सिलेबस के आधार पर ही संपन्न करवाई जाएंगी। नए सिलेबस की किताबें आने में 2 साल का समय लगेगा। नयी किताबें आने के बाद सत्र 2026-27 से 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा की नई किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।

तीन विकल्पों में से चुना विकल्प (CBSE Exam Pattern)

शिक्षा मंत्रालय की ओर से सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। इन विकल्पों में से देश के 10 हजार से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने तीसरा विकल्प चुना है। इसके तहत जेईई मेंस एग्जाम की तरह ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सेशन में करवाया जाये और सभी छात्रों को इसमें शामिल होने की अनुमति मिले।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News