CLOSE

Dog Viral Video पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद करता है ये डॉगी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News News Delhi: Dog Viral Video सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव रहते हैं तो यहां हमें एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिनमें से कुछ को देखकर हैरानी होती है तो वहीं कुछ वीडियो जिन्हें देखने के बाद मजा आता है।

वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारा दिन बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच सुर्खियों में है। जिसे देखने के बाद के बाद आप भी कहेंगे अगर दिल मिल जाए ना तो बॉन्डिंग बेजुबानों से भी हो सकती है।

लोगों के बीच चर्चा का विषय बना डाॅगी (Dog Viral Video)

इंसानों और डॉग्स के बीच का रिश्ता बिल्कुल अलग होता है। जानवरों में कुत्ते से ज्यादा वफादार कोई नहीं हो सकता। कुत्ते भी अपनी वफादारी का सबूत देने में कभी फी कमतर नहीं नजर आते। एक ऐसे ही डॉगी की कहानी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है। जिसमें एक डॉगी ट्रैफिक पुलिस वाले की मदद करता नजर आ रहा है। यह वीडियो देखने में वाकई काफी खूबसूरत और प्यारा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

- Advertisement -

क्या दिखा वीडियो में (Dog Viral Video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुलिस अफसर व्यस्त सड़क को हैंडल करने में जुटा हुआ है। वहीं उसके साथ एक डॉगी भी नजर आ रहा है, जो उसके पीछे भटकता हुआ नजर आ रहा है। वो उछल रहा है तो कभी उसके आगे-पीछे घूम रहा है। सीधे शब्दों में कहे तो वो हर हाल में पुलिस का अंटेंशन पाना चाहता है और वो उनकी मदद करना चाहता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर blue_cross_rescues नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- वो कुत्ते के साथ पक्का अच्छे से पेश आया होगा, ये देखकर ऐसा कहा जा सकता है। वहीं दूसरे ने लिखा, च्ज्यादातर पुलिस स्टेशन में एक ऐसा स्ट्रीट डॉग होता है । एक अन्य यूजर ने लिखा, इस वीडियो को देखने के बाद मेरा दिन बन गया यार। इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-