Delhi Metro Viral Video बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली मेट्रो में घुसी विदेशी लड़की, शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो को लेकर तरह-तरह की शिकायतें होती हैं। कोई रील बनाने वालों से परेशान है तो कोई लड़ाई झगड़े से चिंतित है लेकिन विदेशी दिल्ली मेट्रो को लेकर क्या सोचते हैं? आज हम आपको एक विदेशी महिला द्वारा शेयर किए गए दिल्ली मेट्रो के अनुभव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो को लेकर तरह-तरह की शिकायतें होती हैं। कोई रील बनाने वालों से परेशान है तो कोई लड़ाई झगड़े से चिंतित है लेकिन विदेशी दिल्ली मेट्रो को लेकर क्या सोचते हैं? आज हम आपको एक विदेशी महिला द्वारा शेयर किए गए दिल्ली मेट्रो के अनुभव के बारे में बताने जा रहे हैं।

वीडिया वायरल, देखकर होगी खुशी (Delhi Metro Viral Video)

वियतनाम के रहने वाले व्लॉगर इसाबेल गेराघ्टी और कॉलिन फिनर्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो की यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया है। इसाबेल ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड दिल्ली मेट्रो की यात्रा पर लेकर गया था।

- Advertisement -

शांत और साफ स्टेशन शायद ही कहीं देखें (Delhi Metro Viral Video)

इसाबेल ने कहा कि उन्होंने इतने शांत और साफ स्टेशन शायद ही कहीं देखें हों। इसाबेल अपने बॉयफ्रेंड के साथ टिकट काउंटर पहुंची लेकिन वह बंद था, इसके बावजूद उन्हें ऑटोमेटिक मशीन से आराम से टिकट मिल गया। टिकट के दाम देखकर दोनों हैरान रह गए क्योंकि वह मात्र 30 रुपये में मिल गया था। इसके बाद इसाबेल अपने बॉयफ्रेंड के साथ मेट्रो स्टेशन पहुंचीं, यहां उन्होंने बताया कि शायद ही उन दोनों ने इतना शांत स्टेशन पहले कभी देखा है। दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर होने के बाद भी इतनी शांति हैरान करने वाली थी। इसाबेल ने कहा कि मुझे मेट्रो से सफर करना सबसे सुरक्षित लगा।

रील बनाने से रोकने के पोस्टर भी दिखाए (Delhi Metro Viral Video)

उन्होंने बताया कि मेट्रो में भीड़ तो होती है लेकिन इतनी अधिक भी नहीं। एयर कंडीशन मेट्रो में चार्जिंग पॉइंट्स दिए गए हैं। महिलाओं के लिए अलग से बैठने की सीट और कोच निर्धारित हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने वीडियो में हंसते हुए यह भी दिखाया कि मेट्रो की तरफ से रील बनाने से रोकने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।
इसाबेल ने कहा कि वह जब अगली बार दिल्ली आएंगी तो मेट्रो से ही यात्रा करेंगी क्योंकि ये सस्ता है, कम समय में पहुंचा देती हैं और तो और रिक्शावालों से दाम को लेकर फालतू में बहस नहीं करनी पड़ती।सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है , लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

- Advertisement -

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News