खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मंगलवार को एसपी कोतवाली में पहुंचे जहां उन्होंने अभिलेख, शस्त्रागार, त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। इसके बाद कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क/कोविड हेल्प डेस्क, हवालात, मैस, बैरक, मालखाना, शस्त्र ड्रिल व अभिलेखों, बीट बुक, शस्त्रों के रखरखाव एवं साफ-सफाई आदि को चैक किया गया। एसपी ने संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह आदि मौजूद थे।
कांवड़ मार्ग पर किया भ्रमण
एसपी अभिषेक वर्मा ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर कांवड़ मार्गों एवं महादेव नक्का कुआं मंदिर का निराक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान कांवडियों की सुरक्षा/कानून-व्यवस्था एवं यातायात संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।


