CLOSE

रिलायंस पावर प्रोजेक्ट मामला: न्यायालय में पेश न होने पर दो आरोपित गिरफ्तार, कई की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur:न्यायालय में पेश न होने पर रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से जुड़े किसानों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। सोमवार रात पुलिस ने बझैड़ा खुर्द गांव से दो आरोपी किसानों को गिरफ्तार किया है। जबकि, कई घरों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों में भय के साथ आक्रोश भी है। इसके बाद एक बार फिर से यह मुद्दा काफी गरमा गया है।

क्या है मामला

वर्ष 2004 में पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए रिलायंस एनर्जी लिमिटेड ने धौलाना तहसील क्षेत्र के सात गांवों की 2500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। इसके विरोध में किसानों का काफी लंबे समय तक धरना प्रदर्शन चला था। वर्ष 2006 में हिंसा हुई और पुलिस की तरफ से लगभग 500 किसानों के खिलाफ पिलखुवा, धौलाना, मसूरी और हाफिजपुर थाने में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने न्यायालय में चार्टशीट भी दाखिल कर दी थी। पिछले दिनों न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद किसानों के घरों पर कुर्की नोटिस भी चस्पा किए। कुर्की नोटिस चस्पा होने के बाद भी आरोपी किसान न्यायालय में पेश नहीं हुए। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार रात बझैड़ा खुर्द गांव में कई घरों में दबिश दी और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि बझैड़ा खुर्द गांव से संजय और मोनू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित वर्ष 2006 में हिंसा में नामजद थे और काफी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। जबकि, न्यायालय के आदेश पर कुर्की नोटिस की कार्रवाई भी हो चुकी है। न्यायालय के आदेशों का पालन कराया जाएगा।

- Advertisement -

क्या कहते हैं समिति पदाधिकारी

इस मामले से जुड़े किसानों के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी, ताकि समस्या का समाधान निकाला जाएगा। पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलकर गिरफ्तारी रोकने की मांग की जाएगी। पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से किसानों का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में मिला था। उन्होंने शीघ्र मुख्यमंत्री से बातचीत करने का आश्वासन भी दिया गया है। युधिष्ठिर सिसोदिया, महासचिव, महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-