राजस्थान: सीकर में हनी ट्रैप गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

सीकर, 7 दिसंबर (khabarwala24)। राजस्थान में सीकर के नीमकाथाना पाटन पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर भारी रकम वसूलने वाली गैंग की एक और महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इस गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि ममता को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सीकर, 7 दिसंबर (khabarwala24)। राजस्थान में सीकर के नीमकाथाना पाटन पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर भारी रकम वसूलने वाली गैंग की एक और महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इस गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि ममता को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। वह पहले फोन पर संपर्क करके लोगों का भरोसा जीतती, फिर उन्हें दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग करती थी।

- Advertisement -

आरोपी महिला का नाम ममता उर्फ नाथी है, जो खंडेला के नेहरा की ढाणी निवासी है। गिरफ्तार की गई महिला के गैंग के छह अन्य सदस्य पहले ही पुलिस के गिरफ्त में आ चुके हैं। इस गैंग का खुलासा उस समय हुआ, जब ग्राम धांधेला निवासी ई-मित्र संचालक अनुज कुमार सैनी ने 21 नवंबर को पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अनुज कुमार सैनी ने पुलिस को बताया था कि एक गैंग ने उन्हें बार-बार फोन कर प्रेमजाल में फंसाया था, उसके बाद जब वे उनसे बात करने लगे तो महिला ने दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर दो लाख रुपए की मांग की। जब हमने पैसा नहीं दिया तो उससे कहा गया, “अब तुम पुलिस के पास जाओगे, तब पता चलेगा।”

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन कर इस गैंग की छह आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गैंग के और लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है और गैंग के अन्य सदस्यों तथा उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए विशेष टीम बनाकर जांच की जा रही है। इस तरह के मामलों में आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में ऐसे अपराधों पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला से भी पूछताछ की जा रही है। इसने बताया है कि इसने इस तरह फोन करके कई लोगों को फंसाकर उनसे पैसा लिया है, जब उसको लोग पैसा दे देते थे, तो वो नए लोगों की तलाश शुरू कर देती थी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News