पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मनोज भाटी ढेर

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सबली बाइपास के पास पुलिस और एसओजी टीम की एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मनोज भाटी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में बदमाश को गोली लगी जिससे घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सबली बाइपास के पास पुलिस और एसओजी टीम की एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मनोज भाटी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में बदमाश को गोली लगी जिससे घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश मनोज भाटी कचहरी शूटआउट मामले में मुख्य शूटर था जिसकी पुलिस कई माह से तलाश कर रही है। बताया गया कि वह कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग का सदस्य बताया गया है । जबकि एक लाख रुपये के बदमाश अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने कचहरी शूटआउट मामले में फरार मुख्य शूटर मनोज भाटी को शनिवार को पकड़ा था। पुलिस बदमाश की निशानदेही पर हापुड़ में सबली बाईपास के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंची और वहां से हथियार बरामद किया। इसी बीच बदमाश मनोज भाटी ने मौका देखकर एक हैंडकांस्टेबिल की पिस्टल छीन कर पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें मनोज भाटी को गोली लगी। घायल मनोज भाटी को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

गौरतलब है किपिछले वर्ष 16 अगस्त को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बाहर पेशी पर आए हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर लखन की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मनोज भाटी, अंकित और शिवम फरार चल रहे थे जिन पर 3 जनवरी को एक-एक लाख का इनाम घोषित किया। मनोज भाटी पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News