Noida Crime News पंखिया गैंग का शातिर सदस्य मुठभेड़ में हुआ घायल, नेवी अधिकारी के घर डाला था डाका

Khabarwala 24 News Noida: Noida Crime News नोएडा की थाना बीटा पुलिस की शातिर लुटेरों/चोरों के बीच चूहडपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक घायल बदमाश समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida: Noida Crime News नोएडा की थाना बीटा पुलिस की शातिर लुटेरों/चोरों के बीच चूहडपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक घायल बदमाश समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी, अवैध हथियार, घटना में प्रयुक्त आटो आदि बरामद हुआ है।

क्या है पूरा मामला (Noida Crime News)

नोएडा की थाना बीटा पुलिस चूहडपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध आटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक बदमाश गुड्डू पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश के साथ उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Noida crime news पंखिया गैंग का शातिर सदस्य मुठभेड़ में हुआ घायल, नेवी अधिकारी के घर डाला था डाका

शातिर अपराधी हैं घायल बदमाश (Noida Crime News)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनो बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं जो घटना को अन्जाम देने के लिए पहले दिन में टैम्पू/ऑटो से रैकी कर अपराध के लिये स्थान को चिन्हित करते हैं व घटना करने के लिये अपने साथ प्लास, पेंचकस व तमंचा आदि अवैध असलाह को रखकर रात में घर का ताला/जाली/गेट आदि को तोड़कर वारदात को अंजाम देते हैं। अभियुक्त गुड्डू जो पंखिया गैंग का सक्रिय सदस्य है और पूर्व में थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत वर्ष 2022 में नेवी अधिकारी के यहां डकैती के मुकदमे में जेल गया था। अभियुक्त गुडडू ने अपने गिरफ्तार सह-अभियुक्त बाबू व अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक8 मार्च को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत बंद पडे मकान आई.एफ.एस सोसाइटी के विला में चोरी की घटना को अन्जाम दिया था।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Noida Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में घायल बदमाश गुड्डू निवासी गाँव नंगला पंखियान उर्फ इसलाम नगर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर व बाबू निवासी जाबर पार्क, खानपुर, दिल्ली हैं।

- Advertisement -

यह किया गया बरामद (Noida Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, घटना मे प्रयुक्त ऑटो, चोरी की गयी ज्वैलरी से भरा 01 बैग, पेचकश, प्लास आदि सामान बरामद किया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News