मुंबई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। मुंबई के कफ परेड इलाके में कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग पर सोमवार तड़के एक दुखद हादसा हुआ।
एक वन प्लस वन चॉल की पहली मंजिल पर आग लग गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने तुरंत इसकी सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आग काफी बड़े क्षेत्र तक फैल चुकी थी। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल चार लोगों को तुरंत सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) के अनुसार, 15 वर्षीय यश विट्ठल खोत को मृत घोषित कर दिया गया। 30 वर्षीय देवेंद्र चौधरी को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 13 वर्षीय विराज खोत और 25 वर्षीय संग्राम कुर्ने को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बीएमसी की फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बेस्ट कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोका गया। बीएमसी ने सुबह 6:45 बजे इस घटना का अपडेट जारी किया।
वहीं, पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत है और प्रशासन से सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की जा रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


