मुख्तार अंसारी गैंग की सक्रिय सदस्य निकहत परवीन गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गाजीपुर, 8 दिसंबर (khabarwala24)। यूपी के गाजीपुर में कासिमाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ी सक्रिय सदस्य और नगर पंचायत बहादुरगंज की पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन को गिरफ्तार कर लिया।निकहत परवीन पिछले कई महीनों से फरार चल रही थीं और पुलिस उनकी तलाश में थी। पुलिस ने उन्हें बहादुरगंज स्थित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गाजीपुर, 8 दिसंबर (khabarwala24)। यूपी के गाजीपुर में कासिमाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ी सक्रिय सदस्य और नगर पंचायत बहादुरगंज की पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन को गिरफ्तार कर लिया।

निकहत परवीन पिछले कई महीनों से फरार चल रही थीं और पुलिस उनकी तलाश में थी। पुलिस ने उन्हें बहादुरगंज स्थित यूनियन बैंक के पास से दबोच लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

यह मामला जनवरी 2025 का है, जब बहादुरगंज निवासी सुभाष सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि निकहत के पति और बहादुरगंज के मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अंसारी ने दबंगई दिखाते हुए उनकी जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराई। इसका विरोध करने पर रियाज अंसारी, निकहत परवीन और उनके दो साथियों ने न सिर्फ उनसे गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी की। इस पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए रियाज अंसारी और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। लेकिन, निकहत पुलिस की पकड़ से लगातार बचती रहीं और फरार घोषित थीं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगी थीं। आखिरकार, कासिमाबाद पुलिस ने उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज के यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि निकहत परवीन के पति रियाज अंसारी का गैंग डी-31 मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा हुआ है। इसमें निकहत परवीन एक सक्रिय सदस्य के रूप में चिन्हित हैं।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News